Saturday, July, 25,2026

निवेश, प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व मामलों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को प्रदेश के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर दिनभर मैराथन बैठकें कीं। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के एमओयू की प्रगति, राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा और आकांक्षी ब्लॉक एवं जिला कार्यक्रमों की प्रगति पर अलग-अलग बैठकों में अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन, प्रभावी मॉनिटरिंग और बेहतर समन्वय के निर्देश दिए।

केंद्रीय कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने राजस्थान में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'परिवर्तन' कार्यक्रम के तहत एनसीआर क्षेत्र में 5,268 पुराने एवं प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की कार्रवाई जारी है। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। सड़क धूल नियंत्रण, सी एंड डी वेस्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत चयनित 49 निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित स्वीकृतियां शीघ्र जारी करने और बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery