Sunday, May, 17,2026

राजस्थान में 10 दिन में 6 लाख से अधिक परिवारों ने की स्व-गणना

जयपुर : भारत की जनगणना 2027 की  तैयारियां जोरों पर हैं। राजस्थान में प्रथम चरण की स्व-गणना 1 मई 2026 से शुरू हुई, जो 15 मई 2026 तक चलेगी। मात्र 10 दिन में राज्यभर में 6 लाख से अधिक परिवारों ने इस डिजिटल प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। कुल पूर्ण स्व-गणना के आधार पर जयपुर जिला स्पष्ट रूप से सबसे आगे है। जयपुर में 50 हजार से अधिक परिवारों ने स्व-गणना पूरी की है, जबकि सीकर ने भी 35 हजार से अधिक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

राजस्थान में 1.26 करोड़ परिवार

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में कुल परिवारों (हाउसहोल्ड्स) की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 81 हजार 303 दर्ज की गई थी। वहीं प्रदेश की कुल जनसंख्या 6 करोड़ 85 लाख 48 हजार 437 रही। जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान आज भी ग्रामीण आबादी वाला प्रमुख राज्य है, जहां कुल आबादी का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा गांवों में निवास करता है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या 5 करोड़ 15 लाख 352 रही, जो कुल आबादी का लगभग 75.1 प्रतिशत है। दूसरी ओर शहरी क्षेत्रों में रहने वाली आबादी 1 करोड़ 70 लाख 48 हजार 85 दर्ज की गई, जो कुल जनसंख्या का करीब 24.9 प्रतिशत हिस्सा है। विशेषज्ञों के अनुसार 2011 के बाद बीते वर्षों में शहरीकरण की गति तेज हुई है। वहीं 2011 की जनगणना के अभी केवल 6 लाख से अधिक परिवारों ने ही काम पूरा किया है। मुख्य सचिव वी, श्रीनिवास ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी पत्र में विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 15 मई 2026 से पहले स्व-गणना पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।

कलेक्टर का सख्त संदेश

जयपुर स्व-गणना में इसलिए नंबर वन है, क्योकि जहां जनसंख्या ज्यादा है, वहां स्व-गणना भी अधिक होती है। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने जिले में स्व-गणना प्रक्रिया की धीमी प्रगति को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखकर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। नायक ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालय प्रमुखों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

स्व-गणना आसान प्रक्रियाः मलिक

जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने अपील की है कि हर नागरिक इस कार्य में भागीदारी निभाएं। प्रक्रिया डिजिटल और सरल बनाई गई है। परिवार का मुखिया या सदस्य http://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर जानकारी भर सकता है। मकान सूचीकरण, पानी, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं के साथ सदस्यों की आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय और भाषा आदि विवरण भरने होंगे। फाइनल सबमिट के बाद एडिट नहीं हो सकेगा, लेकिन प्रगणक के सत्यापन में सुधार संभव है। दूसरा चरण (16 मई से 14 जून 2026) तक रहेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण, भवनों की गणना और स्व-गणना में त्रुटियों का सुधार करेंगे। तीसरा चरण (फरवरी 2027) में शुरू होगा। 15 मई 2026 तक स्व-गणना जरूर पूरी करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery