Sunday, May, 17,2026

स्व-गणना का आज अंतिम मौका, कल से प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे गणना

जयपुर: जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत चल रही स्व-गणना में राजस्थान ने 14 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। 15 मई को स्वगणना का अंतिम दिन है। शनिवार से 14 जून 2026 प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं भवनों की गणना करेंगे।
राजस्थान जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने आमजन से अपील की है कि वे आज ही अधिकृत पोर्टल पर जाकर स्व-गणना अवश्य पूरा कर लें। राजस्थान में 1.26 करोड़ परिवारों को स्व-गणना का लक्ष्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख 81 हजार 303 परिवार और 6 करोड़ 85 लाख 48 हजार 437 जनसंख्या दर्ज थी। प्रदेश में 7 संभागीय जनगणना अधिकारी, 51 प्रमुख जनगणना अधिकारी, 759 चार्ज अधिकारी और लगभग 1.74 लाख प्रगणक एवं पर्यवेक्षक तैनात हैं। जयपुर जिले में 5277 गणना ब्लॉकों के लिए 4779 प्रगणक और 780 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

जनगणना 2027 की रूपरेखा

  • प्रथम चरण (1-15 मई 2026): स्व-गणना
  • दूसरा चरण (16 मई - 14 जून 2026): प्रगणकों द्वारा घर-घर मकान सूचीकरण, भवनों की गणना और मैपिंग
  • मुख्य चरण (फरवरी 2027): वास्तविक जनसंख्या गणना, जिसमें जातिगत गणना भी शामिल होगी।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery