Saturday, April, 18,2026

कक्षा 9 से 12 तक की चार किताबें पाठ्यक्रम से हटाईं

जयपुर: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सिफारिश पर राजस्थान सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक की चार महत्वपूर्ण पुस्तकों को पाठ्यक्रम से पूरी तरह विलोपित कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन पुस्तकों का न तो अध्ययन कराया जाएगा और न ही निशुल्क वितरण किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के समाज शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार कक्षा 9 की "राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परम्परा", कक्षा 10 की "राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति", कक्षा 11 की "आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत-भाग 1" और कक्षा 12 की "आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत-भाग 2" अब पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं रहेंगी। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी विद्यालय में इन पुस्तकों का अध्ययन न कराया जाए। यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 11 अप्रैल के पत्र और समग्र शिक्षा जयपुर के पूर्व आदेशों के अनुपालन में लिया गया है।

सोच को नियंत्रित करने की साजिशः डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 9वीं से 12वीं तक चार पुस्तकों को सिलेबस से हटाने के निर्णय को इतिहास पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह सोच को नियंत्रित करने और सच्चाई मिटाने की साजिश है, जिससे आने वाली पीढ़ी को अधूरा इतिहास पढ़ाया जाएगा। डोटासरा ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता आंदोलन, शौर्य परंपरा और आजादी के बाद के भारत का योगदान इन पुस्तकों में दर्ज था, जिसे हटाना गलत है। उन्होंने कहा कि सुधार के बजाय किताबें हटाना इतिहास मिटाने जैसा है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery