Monday, September, 21,2026

पार्टी पंचायत चुनाव को लक्ष्य मानकर तलाशेगी कमजोर कड़ियां

जयपुर: निकाय चुनाव में बढ़त के बाद भाजपा ने अब शहरों की जीत को गांवों तक ले जाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को हुई समीक्षा बैठक में साफ कर दिया गया कि निकाय चुनाव का अध्याय अभी बंद नहीं हुआ है, जीत का हिसाब रखा जाएगा और जहां हार मिली, वहां हार का पोस्टमार्टम भी होगा। पार्टी अब पंचायत चुनाव को अगला बड़ा लक्ष्य मानकर संगठन की कमजोर कड़ियां तलाशेगी। बैठक में संभाग प्रभारियों और प्रदेश पदाधिकारियों से निकायवार रिपोर्ट ली गई। खास तौर पर उन निकायों पर फोकस रहा, जहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हार गए, बागियों ने चुनाव लड़ा। संभाग प्रभारियों को ऐसे निकायों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा को व्यापक समर्थन मिलाः द्विवेदी

भाजपा ने निकाय चुनाव के नतीजों को पंचायत चुनाव की जमीन तैयार करने के लिए इस्तेमाल करने की रणनीति बनाई है। राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि देशभर में पार्षद चुनावों में 40 से 42 प्रतिशत जीत का आंकड़ा भी बड़ी सफलता माना जाता है और राजस्थान में भाजपा को व्यापक समर्थन मिला है। उनका दावा है कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा सभी 41 जिला परिषदों में बहुमत हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। द्विवेदी ने निकाय चुनाव के परिणामों को भजनलाल सरकार के काम काज से जोड़ते हुए कहा कि जनता ने सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरे भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं का भी पार्टी ने संज्ञान लिया है। उनके मुताबिक बड़ी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता अब वापस पार्टी में आ चुके हैं।

निर्दलीयों की जीत ने बिगाड़ा गणित

बैठक में निर्दलीयों की बड़ी जीत पर चर्चा हुई। किन क्षेत्रों में भाजपा के वोट निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले और इसके पीछे स्थानीय समीकरण क्या रहे। UGC के चुनावी प्रभाव पर भी चर्चा हुई। द्विवेदी ने कहा कि इसका पार्टी के पास कोई आंकड़ा नहीं है और मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

'क्रॉस वोटिंग' पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर पलटवार

मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग के दावों पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भाजपा पर मैनेजमेंट के आरोप लगाती थी और अब खुद क्रॉस वोटिंग की बात कर रही है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि वह क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, कुछ नहीं होगा और भाजपा बहुमत के साथ मेयर बनाएगी।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोले-निकाय नतीजे भाजपा के पक्ष में 'रेफरेंडम'

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने निकाय चुनाव के नतीजों को भाजपा के पक्ष में आया रिफरेंडम' बताया। प्रदेश में बड़ी आबादी अब शहरों में रहती है और शहरी मतदाताओं ने भाजपा को समर्थन दिया। उनके अनुसार चुनाव में भाजपा के पक्ष में अंडरकरंट रहा और कांग्रेस का कोई बड़ा नेता प्रभावी ढंग से प्रचार में नहीं उतर पाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई चुने हुए पार्षद भाजपा में आने के लिए तैयार हैं। पार्टी ऐसे लोगों के गुण-अवगुण का आकलन कर रही है। कांग्रेस पर अतीत में 'एलिफेट ट्रेडिंग' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब कांग्रेस को अपने पार्षदों को संभालने की चिंता करनी चाहिए।

सीएम भजनलाल भी वर्चुअल जुड़े

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बैठक से वर्चुअल जुड़े। बैठक में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, नाहर सिंह जोधा, ओंकार सिंह लखावत, सीआर चौधरी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

अब संगठन की अगली परीक्षा

भाजपा की रणनीति अब साफ तौर पर निकाय चुनाव के नतीजों को पंचायत चुनाव की तैयारी में बदलने की है। शहरों में मिली बढ़त को ग्रामीण निकायों तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक रिपोर्ट, बागियों की वापसी और कमजोर इलाकों की पहचान पर काम होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery