Tuesday, June, 09,2026

10 जून के बाद तबादलों से बैन हटने के संकेत

जयपुर: मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, सरकार की उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार तथा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों प्रत्याशियों की ओर से चार-चार सेट तैयार किए गए हैं।

बैठक में प्रस्तावकों के चयन, मतदान प्रबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक दल ने दोनों उम्मीदवारों का स्वागत करते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने का संकल्प जताया। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायकों को संकेत दिए कि 10 जून के बाद प्रदेश में तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery