Thursday, February, 26,2026

विधायक गोपाल शर्मा पर लगे आरोप, सदन 7 बार स्थगित

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को गौ माता से जुड़े मुद्दे पर जोरदार बवाल मचा। जयपुर की हिंगोनिया गौशाला से जुड़ी एक घटना में गाय के बछड़े के कटे सिर को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कुल सात बार स्थगित करनी पड़ी। सिविल लाइंस भाजपा विधायक गोपाल शर्मा पर गौ हत्या मामले में आरोपी को बचाने का आरोप लगने से सदन में घमासान हो गया। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की समझाइश के बाद शाम 5.15 बजे सदन शांत हुआ।

स्पीकर ने रोका

हंगामे के दौरान गोपाल शर्मा और कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक चांदना के बीच तीखी बहस हुई, जो हाथापाई की स्थिति तक पहुंच गई। सत्ता पक्ष के विधायकों ने बीच-बचाव किया और गोपाल शर्मा को लॉबी में ले गए।

गाय को राज्य माता का दर्जा: मंत्री का स्पष्ट इनकार

प्रश्नकाल के दौरान हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने गाय को राज्य माता का दर्जा देने का सवाल उठाया। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जवाब में कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार गौ माता के संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है और गौ वध कानून पहले से प्रभावी है। मंत्री ने वैदिक संदर्भ देते हुए कहा कि वैदिक काल से गाय को गौ-माता कहा जाता है। वांग्मय में लिखा है- 'गावो विश्वस्य मातरः' यानी गाय विश्व की माता है। बालमुकुंदाचार्य के महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के उदाहरण देने पर मंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों का रिकॉर्ड मंगवाकर अध्ययन किया जाएगा और उचित कदम उठाए जाएंगे।

गौ हत्या आरोप से तैश में गोपाल शर्मा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हिंगोनिया गौशाला में गाय के बछड़े का सिर काटकर लटकाने की घटना का जिक्र किया और आरोप लगाया कि इसमें भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। जूली ने अप्रत्यक्ष रूप से गोपाल शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक विधायक आरोपी को बचा रहे हैं। इस पर गोपाल शर्मा तैश में आ गए और बिना अनुमति के उठकर विपक्ष की ओर बढ़े और कांग्रेस विधायकों के सामने तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अगर इसमें मेरा कोई आदमी शामिल हुआ तो मैं सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। कांग्रेस विधायकों ने वेल में उतरकर गाय के कटे सिर के पोस्टर लहराए, जिससे सदन में हंगामा चरम पर पहुंच गया। स्पीकर ने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम तक कुल सात बार सदन स्थगित किया।

सोशल मीडिया पर शर्मा ने जताया खेद

गोपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर खेद जताते हुआ कहा कि प्रतिपक्ष के नेता ने उन्हें घिनौने आरोपों में बांधा, जिसे सहन नहीं कर पाए और सदन की मर्यादा भूल गए। उन्होंने कहा, 'मैं भारत माता, हिंदुत्व, ब्राह्मण, गौ, गायत्री, गीता और धरती माता के लिए जीवन भर समर्पित हूं।' कांग्रेस ने गोपाल शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव तैयार किया है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास बहस का मुद्दा नहीं, इसलिए स्थानीय घटना पर हंगामा कर रहे हैं।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery