Sunday, February, 08,2026

कांग्रेस का SIR में धांधली का आरोप, BJP बोली- जल्दबाजी में बनाए जिले

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कांग्रेस विधायकों ने भापा सरकार पर कांग्रेस शासनकाल के कार्यों को बार-बार उद्घाटन करने का आरोप लगाया।

साथ ही, एसआईआर में फर्जीवाड़ा, पेपर लीक, खेजड़ी बचाओ आंदोलन, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और ट्रैफिक जाम जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। भाजपा विधायकों ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर भेदभाव और जल्दबाजी में जिलों के गठन का पलटवार किया। सदन में हंगामा और गरमागरम बहस का माहौल रहा, जिससे विधानसभा की कार्यवाही में बार-बार व्यवधान पड़ा।

पेपर लीक न हम रोक पाए, ना आप

कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने बजट सत्र में बहस की शुरुआत पेपर लीक और ओएमआर शीट घोटाले से की। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण को 'आंकड़ों का मायाजाल' बताया और भाजपा पर युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। रीटा ने माना कि कांग्रेस सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हुई, लेकिन कड़ी कार्रवाई की गई थी।

SIR में फर्जीवाड़ा, सदन में हो चर्चा

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने विधानसभा में दावा किया कि एसआईआर में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है, जिसमें फर्जी फॉर्म भरे गए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में एक साल की सजा और जुमनि का प्रावधान है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। रफीक ने आरोप लगाया कि एक भाजपा उम्मीदवार ने 2000 फर्जी फॉर्म भरे और स्वीकार भी किया। उन्होंने सवाल उठाया कि हजारों फर्जी फॉर्म किसने भरे और सरकारी कर्मचारियों के नाम भी कटवा दिए गए। रफीक ने कहा कि मतदाता सूची ही भ्रष्ट हो गई तो चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा वहीं, कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि खेजडी को बचाया जाए। संत, आमजन और पर्यावरण प्रेमी अनशन पर बैठे हैं। विधानसभा में खेजडी पर चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस-भाजपा के अलग-अलग दावे

बजट सत्र में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट बनाने को लेकर कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मंत्री गोदारा ने कहा कि कमिश्नरेट 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बनाया था। इस पर रोहित बोहरा ने पलटवार करते हुए कहा कि कानून गुलाबचंद कटारिया समिति की सिफारिश पर बना था, जो भाजपा राज में गठित हुई थी। भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जयपुर में कमिश्नरेट कांग्रेस ने बनाया, जो मुंबई पुलिस से भी ज्यादा ताकतवर है। रोहित के बीच में टोकने पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने आपत्ति जताई, जिससे सदन में कुछ देर के लिए हंगामा मच गया। शत्रुघ्र गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने हर क्षेत्र में बंटाधार किया और भेदभाव बरता। शिक्षा को नाथी का बाड़ा किसने बनाया? जाते-जाते जिले बना दिए, लेकिन 2019 में क्यों नहीं बनाए?

ट्रैफिक जाम, प्रदूषण व VVIP रूट का मामला

विधायक रोहित बोहरा ने जयपुर के ट्रैफिक जाम, वीवीआईपी रूट और पर्यावरण प्रदूषण का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने खेजड़ी पर अलग से चर्चा की मांग की। बोहरा ने कहा कि खेजड़ी कटने से नहीं रोका गया तो तापमान दो-दो डिग्री बढ़ जाएगा। वहीं जयपुर के ट्रैफिक जाम और यहां वीवीआईपी रूट के कारण लगने वाले जाम, परिवार के अनुसार वाहनों के अनुपात आदि समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery