Saturday, April, 25,2026

कानून व्यवस्था व इंटेलिजेंस को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने कानून व्यवस्था और इंटेलिजेंस सिस्टम पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने घटना के समय सदन में मौजूद रहते हुए पूरे मामले पर नजर बनाए रखी और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विधानसभा पहुंचे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते गहलोत को अंदर जाने से रोक दिया गया, जिसको लेकर गहलोत ने मुद्दा उठाया, तो देवनानी ने इस मामले को लेकर घटनाक्रम को स्पष्ट किया। मामले को लेकर कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में लगातार मिल रही धमकियां बेहद चिंताजनक हैं।

कलेक्ट्रेट, लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट के बाद अब मामला विधानसभा तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर दो महीने बीतने के बावजूद सरकार अब तक जिम्मेदार लोगों को पकड़ क्यों नहीं पाई? यदि सरकार समय पर आरोपियों को पकड़ लेती, तो मामला विधानसभा तक नहीं पहुंचता। वहीं, मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर एजेंसियां जांच में जुटी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धमकियों से मचा हड़कंप

राजस्थान में सोमवार को एक बार फिर बम धमकियों से हड़कंप मच गया। राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर पीठ, जयपुर सेशन कोर्ट, राजस्थान विधानसभा और बीकानेर कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर सभी परिसरों को तुरंत खाली करा दिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। जयपुर हाई कोर्ट और सेशन कोर्ट में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया, जबकि विधानसभा सचिवालय के पास सुबह 11:15 बजे मिले ई-मेल में 3 घंटे के अंदर ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बीकानेर कोर्ट में रविवार रात मिली धमकी में मैथ्यू वैनडाइक और जाफर सादिक (DMK) की रिहाई की मांग की गई तथा साइनाइड गैस से भरे 14 IED बमों का जिक था। हालांकि, सभी जगहों पर सघन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पिछले छह माह में राजस्थान की अदालतों को एक दर्जन से अधिक बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें ज्यादातर झूठी साबित हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery