Sunday, May, 31,2026

मॉडलिंग के जरिए संयोगवश हुई मनोरंजन जगत में एंट्री

जयपुर: अभिनेता और मॉडल राहुल देव ने शनिवार को जयपुर स्थित फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान एसोसिएट एडिटर एवं वरिष्ठ एंकर श्वेता मिश्रा अवस्थी, आशीष अमन और फर्स्ट इंडिया परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। राहुल देव ने श्वेता मिश्रा अवस्थी को दिए विशेष साक्षात्कार में अपने जीवन और कॅरिअर से जुड़े कई अनुभव साझा किए। यह साक्षात्कार रविवार शाम 4:55 बजे फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल पर प्रसारित होगा। बातचीत के दौरान राहुल देव ने बताया कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान वे काफी शर्मीले स्वभाव के थे और उनकी रुचि खेलों में थी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे अभिनय की दुनिया में आएंगे। मॉडलिंग के जरिए संयोगवश उनकी मनोरंजन जगत में एंट्री हुई. जिसने आगे चलकर अभिनय का रास्ता खोल दिया।

चुनौतियों से मिली सीख

राहुल देव ने अपने शुरुआती कॅरिअर को याद करते हुए दिवंगत फिल्म निर्माता मुकुल आनंद को विशेष श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि मुकुल आनंद ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और अभिनय की बारीकियां समझाने में मार्गदर्शन किया। तीन दशक से अधिक लंबे कॅरिअर में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम कर चुके राहुल देव ने नकारात्मक भूमिकाओं में टाइपकास्ट होने की चुनौतियों, व्यक्तिगत जीवन के संघर्षों, आध्यात्मिकता, ध्यान और फिटनेस के महत्व पर भी खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मानसिक संतुलन और हड़ता ने जीवन के बढ़ने की कठिन दौर में उन्हें आगे ताकत दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery