Friday, April, 17,2026

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति

जयपुर: गणगौर टेलीविजन पर आने वाले राजस्थानी भजनों के लोकप्रिय कार्यक्रम 'सांझ री आरती' के विशेष एपिसोड के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने निवास पर शूटिंग की। कार्यक्रम की शुरुआत में गणगौर टेलीविजन के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अरोड़ा ने डॉ. प्रेमचंद बैरवा का दुपट्टा ओढ़ाकर व पुष्प भेंटकर स्वागत-सम्मान किया। साथ ही उनकी धर्मपत्नी चंदन भारती व पूरी टीम का भी दुपट्टा ओढ़ाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान डॉ. बैरवा ने राजस्थानी भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वाद्य यंत्रों पर संगत के लिए चंदन भारती और उनकी टीम मौजूद रही। साथ ही डॉ. बैरवा के विधानसभा क्षेत्र से आए लोकगायकों की टीम ने अलगोजा सहित अन्य पारंपरिक राजस्थानी वाद्य यंत्रों के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ. बैरवा ने कलाकारों के साथ मिलकर नाचते-गाते, उत्साहपूर्वक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

राधा-कृष्ण का विग्रह रहा आकर्षण

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा की पत्नी व उनके बच्चे भी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। शूटिंग स्थल पर भगवान कृष्ण राधा के अनुपम विग्रह को सुसज्जित कर रखा गया, जिसने कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी। कार्यक्रम का संचालन गणगौर टेलीविजन की लोकप्रिय एंकर दीपिका शर्मा ने किया।

गणगौर टीवी पर आएगा एपिसोड

गौरतलब है कि 19 मार्च को राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणगौर टेलीविजन की री-लॉन्चिंग की थी और इतने कम समय में चैनल कार्यक्रमों से प्रदेश के कोने-कोने में लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 'सांझ री आरती' कार्यक्रम रोजाना शाम को प्रसारित होता है, जिसमें राजस्थानी भजनों की प्रस्तुतियां खास होती हैं। कार्यक्रम में पूर्व में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की ओर से भी भजन गायन की प्रस्तुति दी जा चुकी है। इस विशेष एपिसोड को जल्द तैयार कर गणगौर टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery