Sunday, March, 15,2026

निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारियों ने किया जल भवन का घेराव

जयपुर: प्रांतीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) राजस्थान के बैनर तले जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को विभाग के निजीकरण के विरोध में जल भवन का घेराव कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह शेखावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी जल भवन पहुंचे और विभाग को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में प्रदर्शन किया। शेखावत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो कर्मचारी मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने को मजबूर होंगे। इस दौरान जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता (शहरी एवं एनआरडब्ल्यू) देवराज सोलंकी कर्मचारियों के मंच पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि विभाग के निजीकरण को लेकर कोई नीति न तो बनाई गई है और ना ही प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विभाग में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

इंटक के अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए सरकार ने निजीकरण से कदम पीछे खींच लिए हैं। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कर्मचारियों के हितों के साथ कोई समझौता किया गया तो कर्मचारी फिर से आंदोलन करेंगे। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा और जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी ने कहा कि जलदाय विभाग कर्मचारियों की जीवनरेखा है और इसे किसी भी हाल में निजी हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery