Thursday, September, 10,2026

नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को पिछली बार से बड़ी बढ़त की उम्मीदः झाबर सिंह खर्रा

जयपुर: सच बेधड़क मीडिया समूह के सीएमडी पवन अरोड़ा ने बुधवार को नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पवन अरोड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री खर्रा का अभिनंदन किया। भेंट के दौरान नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री खर्रा ने उत्साहपूर्वक कहा कि राजस्थान को सरकार 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के अपने वादे पर खरा उतर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार नगरीय निकायों में पिछली बार की तुलना में भाजपा को भारी बढ़त मिलने की पूरी संभावना है। नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बढ़े हुए मतदान प्रतिशत लेकर भी खर्रा ने कहा कि ये आंकड़े 'ट्रिपल इंजन सरकार' की दिशा में संकेत कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव सीधे तौर पर उनके विभागीय पोर्टफोलियो से जुड़े होने के कारण झाबर सिंह पूरे दिन चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।

उन्होंने सच बेधड़क टीवी पर प्रसारित हो रही लाइव चुनावी अपडेट्स को देखते हुए मतदान की स्थिति पर लगातार नजर रखी। प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होने पर मंत्री खर्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे चरण में भी मतदाता इसी उत्साह के साथ बड़ी संख्या में मतदान करेंगे और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery