Friday, December, 26,2025

पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक से बदलेगी तस्वीर

नई दिल्ली/जयपुर: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में मंगलवार को राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण सोसायटी की 39वीं वार्षिक बैठक तथा नदियों के आपसी जोड़ के लिए विशेष समिति की 24वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की।

इसमें राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना सहित अंतरराज्यीय नदी जोड़ परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। रावत ने राजस्थान की सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को लाभ मिलेगा और राज्य को कुल 4102.60 एमसीएम जल उपलब्ध होगा। इससे 4.03 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव हो सकेगी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में कर्नाटक से उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, उत्तर प्रदेश से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,
गुजरात से मंत्री ईश्वर सिंह पटेल, मध्य प्रदेश से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राजस्थान वाटर ग्रिड कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक रवि सोलंकी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

90:10 वित्त पोषण के लिए पक्ष रखा

जल संसाधन मंत्री ने केंद्र सरकार और जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नदियों के आपसी जोड़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंटर लिंकिंग ऑफ रिवर योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा संशोधित पीकेसी लिंक - परियोजना के सभी घटकों को सामूहिक घटक मानते हुए केन-बेतवा लिंक परियोजना की तर्ज पर 90 प्रतिशत (केंद्र) और 10 प्रतिशत (राज्य) वित्त पोषित किए जाने के लिए पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जल सुरक्षा, कृषि विकास और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अतिरिक्त घटक के रूप में 12 सिंचाई परियोजनाएं शामिल

रावत ने बताया कि बारां, झालावाड़ और कोटा जिलों की स्थानीय मांग के अनुसार सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए संशोधित लिंक परियोजना में 12 नई सिंचाई परियोजनाओं को अतिरिक्त घटक के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने इन परियोजनाओं को लिंक परियोजना की डीपीआर में सम्मिलित करने का आग्रह किया। उन्होंने कोसी मिचि नदी जोड़ो परियोजना के आधार पर राणा प्रताप सागर चम्बल से बनास नदी तक लिंक योजना बनाए जाने का आग्रह भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery