Monday, April, 06,2026

दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए ऊर्जा स्रोतों का मिश्रण जरूरी

जयपुर: केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विभिन्न ऊर्जा स्रोतों के मिश्रण (एनर्जी मिक्स) पर आधारित परियोजनाओं को तेजी देने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को विद्युत भवन में आयोजित हाई लेवल बैठक में उन्होंने कहा कि नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय स्रोतों की बंडलिंग से राज्य में बढ़ती बिजली मांग का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंकज अग्रवाल ने राज्य के एनर्जी सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर ऊर्जा विभाग और विद्युत निगमों के अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने लॉन्ग टर्म पावर डिमांड को ध्यान में रखते हुए एनर्जी मिक्स पर विशेष ध्यान देने और परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

अग्रवाल ने पीएम-कुसुम योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक 3800 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं, जिससे विकेन्द्रित सौर ऊर्जा को अच्छा बढ़ावा मिला है। हालांकि, सौर ऊर्जा के तेज विकास से ग्रिड इंटीग्रेशन की चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।

पीक आवर्स में निर्बाध आपूर्ति पर जोर

अग्रवाल ने पीक आवर्स में बिजली की निर्बाध आपूर्ति तय करने के लिए बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली सहित अन्य परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से विकसित करने पर विशष जोर दिया। इस अवसर पर आरईसी के सीएमडी जितेन्द्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। ऊर्जा विभाग की शासन सचिव आरती डोगरा ने बैठक में प्रजेंटेशन दिया और पीएम-कुसुम योजना तथा लॉस रिडक्शन कार्यों की जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery