Tuesday, March, 10,2026

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनीं महिलाओं की पीड़ा

जयपुर: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सोमवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 60 महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इनमें 20 मामले पहले से आयोग में पंजीकृत थे, जबकि 40 नए परिवादी और वॉक-इन शिकायतकर्ता शामिल हुए। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन शोषण, महिला तस्करी, संपत्ति विवाद, मेंटेनेंस, क्रूरता, एसिड अटैक तथा साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए। अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। रहाटकर ने बताया कि अंतरराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू हुए सप्ताहव्यापी अभियान के तहत 25 राज्यों के लगभग 500 जिलों में जनसुनवाई तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जनसुनवाई में पलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक

जनसुनवाई के बाद रहाटकर पुलिस मुख्यालय पहुंची, जहां डीजीपी राजीव शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की स्थिति, नियंत्रण के प्रयास तथा नवाचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। रहाटकर ने कहा कि हाल के आंकड़ों में महिलाओं द्वारा शिकायत दर्ज कराने की संख्या में वृद्धि जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने थानों में एनजीओ काउंसलर्स, आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकर्ताओं को कानूनी प्रशिक्षण देने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा तथा सशक्तीकरण मजबूत हो। डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया कि महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 'केस ऑफिसर स्कीम' से संवेदनशील मामलों में तेज कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जयपुर पुलिस का 'सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी' अभियान सुरक्षा तथा जागरूकता बढाने में प्रभावी सिद्ध हो रहा है।

श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

बैठक के बाद पुलिस मुख्यालय में उत्कृष्ट महिला पुलिसकर्मियों, सुरक्षा सखियों तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सदस्यों को सम्मानित किया गया। विजया रहाटकर ने उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' तथा 'वंडर वुमन' करार देते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्हें प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रदान किए गए। इस अवसर पर महिला अपराधों में निरंतर गिरावट तथा अनुसंधान समय में सुधार की जानकारी भी साझा की गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery