Sunday, July, 06,2025

मुहाना मंडी से हरियाणा और पंजाब तक पहुंचती है आम की मिठास

जयपुर: मुहाना फल मंडी आम प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां हर साल जनवरी से अगस्त तक हापुस, सिंदूरी, बादाम, गोल्डन बादाम, केसर, तोतापुरी, लालबाग आदि कई किस्मों के आमों की भरपूर आवक होती है। अब आम का बंपर सीजन शुरू हो चुका है और मंडी में रोजाना 90 टन आम की आवक हो रही है। आम को फलों का राजा कहते हैं। यह महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, गुजरात, यूपी सहित कई राज्यों से जयपुर आता है। इन राज्यों से मुहाना में आम पहुंचने के बाद यहां से पूरे राजस्थान ही नहीं बल्कि हरियाणा और पंजाब तक आम की आपूर्ति करता है। मुहाना में बाहरी राज्यों से आम की आवक के बाद इन्हें फिर छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंचाया जाता है। इस तरह राजस्थान न सिर्फ अपने लिए बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी आम की विभिन्न वैरायटी का स्वाद चखाने का काम कर रहा है।

यूपी के आमों की सबसे ज्यादा डिमांड

जयपुरवासियों की पसंद की बात करें तो यहां के लोग उत्तर प्रदेश से आने वाले लंगड़ा, दशहरी और चौसा आम को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। गर्मियों के पीक सीजन में जब जयपुर में तापमान अपने चरम पर होता है, तब रोजाना लगभग 40 गाड़ियां (प्रत्येक 20 टन वजन) आम लेकर आती है। यानी कि सीजन के दौरान जयपुर में 800 टन आम खपत होते हैं। जब गुजरात और कर्नाटक के आमों की सप्लाई खत्म हो जाती है, तब जयपुर के बाजारों में अगस्त तक यूपी के आमों की धूम रहती है। खासकर मलीहाबाद का दशहरी, जो अपनी मिठास के लिए जाना जाता है, जयपुरवासियों की सबसे पसंदीदा किस्म बन जाता है।

सीजन की हुई शुरुआत

आम के सीजन की शुरुआत जनवरी-फरवरी में केरल से सिंदूरी और बादाम (सफेदा) वैरायटी के आमों से होती है। इसके बाद मार्च में आंध्रप्रदेश से बादाम आम पहुंचते हैं, जो अपनी कम कीमत और बेहतरीन स्वाद के कारण काफी लोकप्रिय होते हैं। इनकी कीमत 200 रुपए किलो तक होती है। इसी समय गोल्डन बादाम आम की आवक भी होती है। हरे रंग के बादाम आम को कपड़े की थैली से ढक दिया जाता है, जिससे पकने के बाद इसका रंग सुनहरा (गोल्डन) हो जाता है इसलिए यह गोल्डन बादाम कहलाता है। वहीं गुजरात से केसर, लंगड़ा, दशहरी आते हैं। कर्नाटक का तोतापुरी आम भी राजस्थानी लोग इसके खट्टे-मीठे स्वाद के कारण पसंद करते हैं।

हापुस हर किसी की पहली पसंद

देशभर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला आम रत्नागिरी का हापुस (अल्फांसो) है, जो अपनी मिठास और सुगंध के लिए मशहूर है। शुरुआत में इसकी कीमत अधिक होती है, लेकिन आवक बढ़ने के साथ यह सस्ता हो जाता है। शुरुआत में 3 किलो (12 आम) का एक डिब्बा 1800 रुपए तक बिकता है, लेकिन बाद में आवक बढ़ने पर इसके दाम कम हो जाते हैं। वहीं मंडी में शुरुआत में अभी 600 रुपए किलो तक बिकने वाला अल्फांसो आम बाद में 300 रुपए किलो बिकता है।

आमों की बड़ी मंडी बन चुकी मुहाना

जयपुर न केवल खुद के लिए बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए आमों की बड़ी मंडी बन चुका है। यहां हर मौसम और हर स्वाद के अनुरूप आम की कई वैरायटी उपलब्ध रहती हैं, हैं, जो इस शहर के लोगों को न केवल स्वाद का आनंद देती हैं बल्कि व्यापार के लिहाज से भी जयपुर को एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाती हैं।

किलो के हिसाब से आमों के भाव

• हापुस 600
• सिंदूरी 200
• बादाम 150 से 200
• केसर 80 से 100
• तोतापुरी 80
• दशहरी 40 से 100

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery