Sunday, May, 31,2026

कृष्ण वंदना से मुग्धा गोडसे ने बिखेरा भक्ति का रंग

जयपुर: आरएएस क्लब के बैंक्वेट में भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण मनमोहक संध्या का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने टीम के साथ कृष्ण वंदना प्रस्तुत की। आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन फर्स्ट इंडिया न्यूज और आरएएस क्लब की ओर से किया गया, जबकि गणगौर टेलीविजन ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। मुग्धा गोडसे ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। गुरु तार्नीव के मार्गदर्शन में आध्यात्मिकता को अपनाने वाली मुग्धा ने ऐसी भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जो उनकी आध्यात्मिक यात्रा और आस्था को दर्शाती है।

कृष्ण वंदना आध्यात्मिकता का सुंदर संगम

फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और मुग्धा गोडसे तथा राहुल देव का शॉल व पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि "कृष्ण वंदना भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम रहा। ऐसे सार्थक अनुभव प्रस्तुत करते हुए हमें प्रसन्नता होती है, जो समाज को प्रेरित करते हैं और लोगों की जोड़ते हैं। वहीं आरएएस क्लब अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी उपस्थित रहे और आध्यात्मिकता व संस्कृति को एक मंच पर लाने की पहल की सराहना की।

इन विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें जयपुर पुलिस कमिश्रर सचिन मित्तल व उनकी पत्नी पारुल मित्तल, डॉ. ज्योति बंसल, ऋतु आईवीएफ निदेशक ऋतु तथा पोद्दार ग्रुप की चेयरपर्सन कमला पोद्दार शामिल हुई। कार्यक्रम संचालन श्रेता मिश्र अवस्थी ने किया। मॉडल व अभिनेता राहुल देव भी उपस्थित रहे और अतिथियों के साथ संवाद किया। कमला पोद्दार, ऋतु व शहर के सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। विशेष आयोजन भक्ति, संस्कृति और सामुदायिक भावना का यादगार उत्सव साबित हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery