Saturday, June, 06,2026

मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान समारोह आज

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से 'मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान-2026' का आयोजन शनिवार को जोधपुर में किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मारवाड़ क्षेत्र की प्रतिभाओं को 'मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान' से नवाजा जाएगा। समारोह शनिवार शाम 4 बजे लारिया रिजॉर्ट, चोपासनी जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय एवं विधि न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक अधिकारिता एवं न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

समारोह में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, बिजोलाई बालाजी धाम के महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, बाबा रामदेव मंदिर के सेनाचार्य एवं गादीपति जुगल जोड़ी अचलानंद गिरि महाराज, बड़ा रामद्वारा के मुख्य गादीपति राम प्रसाद महाराज, रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी एवं गौ-सेवा समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद
राम शास्त्री, रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मंत्रा साइंस की निदेशक साध्वी प्रीति प्रियंवदा, रितू आईवीएफ के निदेशक डॉ. ज्योति बंसल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही जोधपुर संभागीय आयुक्त केएल स्वामी, जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह, बीएसएफ के आईजी एमएल गर्ग, जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर
निगम जोधपुर आयुक्त राहुल जैन, जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा, जोधपुर डिस्कॉम के एमडी डॉ. भंवर लाल, जोधपुर ग्रामीण एसपी पीडी नित्या, डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पूर्व) मनीष चौधरी, डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पश्चिम) कमल शेखावत और डिप्टी पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) शाहीन सी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह आयोजन फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। समारोह में राजनीति, प्रशासन, धर्म, उद्योग, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करना तथा समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery