Thursday, January, 29,2026

BJP मुझे रास नहीं आई... हम कांग्रेसी थे, हैं और रहेंगे

जयपुर: वागड़ क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय एक बार फिर कांग्रेस में वापसी की तैयारी में हैं। महज 23 माह में ही भाजपा से मोहभंग होने के बाद मालवीय ने कांग्रेस में पुनः शामिल होने का मन बना लिया है। उन्होंने रविवार को डूंगरपुर बांसवाड़ा के स्थानीय नेताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात की। बैठक के दौरान मालवीय ने भाजपा में जाना अपनी 'ऐतिहासिक भूल' बताते हुए कहा कि वे ऐसी पार्टी में चले गए, जहां न आदिवासियों का सम्मान है और ना ही किसी वर्ग का। 'मैंने भाजपा में रहते हुए जलालत की जिंदगी जी है। हम कांग्रेसी थे, हैं और रहेंगे,' यह कहते हुए उन्होंने कांग्रेस में लौटने की इच्छा जताई।

डबल इंजन सरकार का सपना दिखाया, लेकिन विकास कार्य ठप: महेंद्रजीत

मीडिया से बातचीत में महेंद्रजीत ने कहा कि वे एक बार फिर कांग्रेस में घर वापसी कर रहे हैं और भाजपा का दामन छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में बागीदौरा से भारी मतों से जीत के बाद लोकसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष का पद न मिलने से नाराज होकर वे भाजपा में चले गए थे। भाजपा ने उन्हें बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत से करीब ढाई लाख मतों से हार गए और बाद में उपचुनाव में उनकी विधायकी भी चली गई। मालवीय ने कहा कि वे भाजपा के डबल इंजन के नारे पर भरोसा कर गए थे, लेकिन विकास कार्य ठप हो गए। इसलिए भाजपा उन्हें रास नहीं आई और वे कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप में उसी में रहना चाहते हैं। मालवीय चार बार विधायक और 1998 में सांसद रह चुके हैं।

वापसी के साथ ही वागड़ में करेंगे बड़ी सभा

कांग्रेस में वापसी के साथ ही मालवीय ने बड़े राजनीतिक अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' में सक्रिय भूमिका निभाने और राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश के आदिवासियों का विशाल सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख रहते जहां 3 लाख मजदूरों को काम मिलता था और पंचायत राज मंत्री रहते यह संख्या 56 लाख तक पहुंची, वहीं, आज स्थिति दयनीय है और बांसवाड़ा में मजदूरों का भुगतान दो-दो साल से अटका है। मालवीय ने इसी माह वागड़ में बड़ी सभाएं करने की बात कही।

कांग्रेस छोड़ने को बड़ी गलती मानाः डोटासरा

डोटासरा ने बताया कि मालवीय का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़ने को अपनी बड़ी गलती माना है। डोटासरा ने कहा कि मालवीय ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस ने उन्हें हमेशा मान-सम्मान दिया और वे पार्टी की रीति-नीति में विश्वास रखते हैं। भाजपा में जाना उनकी सबसे बड़ी गलती थी और वहां उनका दम घुट रहा था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery