Sunday, July, 26,2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और सुशासन का स्वर्णिम काल: राठौड़

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के स्वर्णिम काल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश के इतिहास में सेवा, सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के दूरदराज गांवों तक बिजली पहुंचाई गई, रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हुआ और भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना। मदन राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान और जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभमिला है।

कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एसआईआर को विधिसम्मत बताए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत ने निर्वाचन आयोग के निर्णय पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में केवल भारत के नागरिकों को ही भागीदारी का अधिकार है और विपक्ष इस मुद्दे पर पूरी तरह पराजित हो चुका है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery