Monday, October, 26,2026

'कांग्रेस झूठ की दुकान, अराजकता की पालनहार'

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाता सूचियों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आस्था बाबा साहब अंबेडकर में नहीं, बल्कि बांग्लादेश की जमात में है। कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करती है, लेकिन वास्तव में वह झूठ की दुकान है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी और जनधन खातों के जरिए आमजन को ऐसा हथियार दिया है कि कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी अब दिवास्वप्न बन गई है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पहले मतदाता सूचियों में फर्जी नाम होने का आरोप लगाती है और अब नाम कटने पर सवाल उठा रही है।

हारने पर संगठन की कमजोरियों पर मंथन करने के बजाय ईवीएम पर दोष मढ़ना उसकी आदत बन गई है। उनके अनुसार, तथ्यों की जगह सुविधाजनक झूठ और संवाद की जगह अराजकता को बढ़ावा देना लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस गरीबों के हक के नाम पर राजनीति करती है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 85 पैसे वाले बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार हुए के आरोप लगाए। राठौड़ ने कहा कि त्योहारों के सीजन में आंदोलन के जरिए बाजार और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का राठौड़ ने अभिनंदन किया। हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और विदेश से हो रही साजिशें सफल नहीं होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery