Friday, December, 26,2025

'कृष्णावतार' में झलका राधा-कृष्ण का अनंत प्रेम... दर्शक हुए भाव-विभोर

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज और भव्य कवि कला आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बिरला ऑडिटोरियम में में अद्भुत नृत्य-नाट्य प्रस्तुति 'कृष्णावतार' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा और भाजपा नेता महेंद्र यादव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

नगर निगम हेरिटेज, नगर निगम ग्रेटर, जेडीए और आवासन मंडल की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका कविता सिंह के भजन से हुई, जिन्होंने अपने सुरों की मधुरता से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद नृत्य-नाट्य प्रस्तुति 'कृष्णावतार' दर्शकों को प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता के दिव्य लोक में ले गया। नाटक में कलाकारों ने राधा और कृष्ण की अमर प्रेमगाथा को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया, जिसमें यह दिखाया गया कि उनका प्रेम केवल व्यक्तिगत संबंध नहीं बल्कि मानव हृदय में प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिकता की सच्ची अनुभूति जगाने वाला संदेश है। साथ ही उन प्रश्नों को भी छुआ गया जो सदियों से दिमाग में गंजते रहे-राधा कौन थीं? क्या वे केवल प्रेमिका थीं या देवी स्वरूपा ? कृष्ण ने अनेक रानियों से विवाह किया पर राधा से नहीं, क्यों? और पृथ्वी पर उनके वियोग के बाद भी राधा-कृष्ण को एक साथ क्यों पूजित किया जाता है? यह प्रस्तुति अत्याधुनिक एआई ग्राफिक्स, मधुर संगीत रचनाओं और देशभर से आए 60 से अधिक प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा पेश की गई, जिन्होंने 200 से अधिक भव्य परिधानों में सुसज्जित होकर एक दिव्य दृश्यावलोकन रचा। उनके साथ भव्य कवि कला आर्ट्स के सह-संस्थापक सुशील सिंह भाटी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ मंच को आलोकित किया।

इस आयोजन के लिए पवन अरोड़ा के सतत प्रयासों और सांस्कृतिक दृष्टि की सराहना की गई, जिन्होंने राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया। कार्यक्रम का समापन कविता सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर सुरेश पोद्दार, किरण पोद्दार, सुशील सिंह भाटी, फर्स्ट इंडिया न्यूज एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत, आशीष अमन, ऐश्वर्य प्रधान, कविता चौहान सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery