Wednesday, November, 05,2025

जीवंत हुई ब्रजभूमि, झलका राधा-कृष्ण का दिव्य प्रेम

जयपुर: जयपुर की मांस्कृतिक धरोहर में एक और यादगार अध्याय जुड़ गया, जब बिरला ऑडिटोरियम में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' और 'भव्य कवि कला आर्ट्स' की ओर से मनमोहक नृत्य-नाटिका 'कृष्णावतार' का भव्य मंचन हुआ। संगीत, नृत्य और भक्ति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने दर्शकों को ऐसा अहसास कराया मानो वे स्वयं ब्रजभूमि की पावन वादियों में हो, जहां राधा-कृष्ण का शाश्वत प्रेम संगीत और भावनाओं के मुरो में जीवंत हो उठा हो। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री के.के. जबकि विश्नोई रहे, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा तथा समाजसेवी महेंद्र यादव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अर्पित शर्मा द्वारा निर्देशित यह प्रस्तुति दर्शकों को गोलोक से लेकर वृंदावन तक की भावनात्मक यात्रा पर ले गई। करीब 60 कलाकारों, 200 परिधानों और अद्भुत एआई-दृश्यों के साथ यह मंचन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका और आयोजक कविता सिंह के भजन से हुई। कार्यक्रम के स्पॉन्सर जेडीए, ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम और हालसिंग बोर्ड रहे।

पवन अरोड़ा को विशेष सम्मान

राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्द्धन में निरंतर योगदान के लिए पवन अरोड़ा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार पोद्दार पत्नी किरण पोद्दार के साथ, सुशील सिंह भाटी, जिनेंद्र सिंह शेखावत, श्वेता मिश्रा अवस्थी, ऐश्वर्य प्रधान, शांतनु वाष्र्णेय और संजय कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 'सच बेधड़क' अपने पाठकों के लिए लेकर आया है इस भव्य आयोजन की खास झलकियां...।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery