Thursday, February, 12,2026

जेडीए की नई पहल... अब आवेदक भी मीटिंग में रख सकेंगे अपना पक्ष

जयपुर: जेडीए ने आम लोगों और हितधारकों के कामों को जल्दी और पारदर्शी तरीके से निपटाने के लिए एक नई शुरुआत की है। अब भवन मानचित्र (बीपी) और ले-आउट प्लान की समितियों की बैठकों में आवेदक, डेवलपर, आर्किटेक्ट और भवन निर्माता भी मौजूद रह सकेंगे। इससे पहले ये बैठकें सिर्फ अधिकारियों की होती थीं, लेकिन अब आवेदकों को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में भवन मानचित्र समिति (बीपी) और ले-आउट प्लान समिति की बैठक मंथन सभागार में हुई। इन बैठकों में नई व्यवस्था के तहत पहली बार आवेदकों को बुलाया गया। उद्देश्य यह है कि कोई तकनीकी या व्यावहारिक दिक्कत हो तो बैठक में ही उसका समाधान हो जाए। इससे फैसला जल्दी और साफ-सुथरा होगा। महाजन ने कहा हम अब सिर्फ फाइल नहीं देखते, आवेदक का पक्ष भी सुनते हैं।

यह कदम जेडीए की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ सरकार की सुशासन नीति को मजबूत करने वाला है। इससे लोगों का भरोसा बढ़ेगा और काम भी तेजी से होगा। भवन मानचित्र समिति (बीपी) की बैठक में कुल 8 प्रकरण रखे गए। इनमें से 4 प्रकरणों को नियमों के अनुसार मंजूरी मिल गई। ले-आउट प्लान समिति की बैठक में 18 प्रकरण आए, जिनमें से 8 को मंजूरी दी गई। बाकी प्रकरणों पर आगे विचार होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery