Sunday, May, 17,2026

ट्रेन के आगे कूदकर दी मां ने बेटे संग जान

जयपुर: जयपुर में 32 वर्षीय महिला ने अपने 8 वर्षीय बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मालपुरा गेट थाना क्षेत्र के शिकारपुरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुहाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों ने फोटो के आधार पर मृतकों की पहचान टोंक के पीपलू निवासी रामकन्या बैरवा और उसके बेटे वीरेंद्र के रूप में की। मृतका के भाई भागचंद ने आरोप लगाया कि रामकन्या का पति रामदयाल शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। ससुराल पक्ष भी उसे प्रताड़ित करता था। परिजनों के अनुसार, समझाइश के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी और ससुराल वालों के लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

डॉ. की संदिग्ध मौत, ओटी में मिला शव

जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक डॉ. सुनील कुमार, निवासी हनुमानगढ़ अस्पताल में पीजी सेकंड ईयर के छात्र थे और रविवार शाम 7 बजे से ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिलने पर साथियों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जब वे ओटी पहुंचे तो डॉ. सुनील कुमार का शव फर्श पर पड़ा मिला। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध मौत माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery