Tuesday, July, 14,2026

सुबह पति से विवाद, रात को मिली पत्नी की लाश

जयपुर: शिप्रा पथ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। फर्श पर पड़ी महिला की नाक से खून निकल रहा था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पति काम से लौटकर घर पहुंचा। पुलिस ने शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान बीना सैनी (32) पत्नी राहुल सैनी निवासी मानसरोवर, अग्रवाल फार्म के रूप में हुई है। दंपती किराए के मकान में रहते थे। पति बाइक मैकेनिक का काम करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद के दौरान राहुल ने बीना को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर जमीन से टकरा गया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसे कमरे में बंद कर काम पर चला गया।

रात करीब 10 बजे जब राहुल घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला और अंदर कमरे में बीना का शव पड़ा था। उसकी नाक से खून निकल रहा था। सूचना पर शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पति राहुल को राउंडअप कर लिया है। मृतका मूल रूप से बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार दंपती के दो बच्चे हैं। 13 वर्षीय बेटी ईशिका और 9 वर्षीय बेटा आदी, जो दादी के पास सांगानेर में रह रहे हैं।

खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

इधर, जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के रोहित नगर में रविवार सुबह एक खाली प्लॉट की दीवार के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़ी-गली हालत में था और तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह करीब 7:30 बजे खाली प्लॉट से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा। दीवार के पास युवक की लाश पड़ी हुई थी। शव मिलने की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मृतक की पहचान औरंगाबाद (बिहार) निवासी जयप्रकाश के रूप में की है। वह जयपुर में रहकर बिल्डिंग निर्माण कार्य करता था। शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के जयपुर पहुंचने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery