Saturday, July, 25,2026

महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर किए ब्लेड से वार

जयपुर: राजधानी के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने परिचित युवक के प्राइवेट पार्ट और गले पर ब्लेड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक नगर एसीपी बालाराम चौधरी ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को युवक के प्राइवेट पार्ट और गले पर धारदार वस्तु से वार के निशान मिले।

महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

पुलिस को प्रारंभिक पूछतাত में महिला ने बताया कि उसका परिचित युवक उसके घर आया था। आरोप है कि घर में अकेला पाकर उसने जबरदस्ती की। खुद की रक्षा के लिए महिला ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। जांच में यह भी आया सामने है कि 29 वर्षीय युवक और 33 वर्षीय महिला वर्ष 2017 से एक-दूसरे को जानते है। युवक मूलतः सवाई माधोपुर का रहने वाला है और वर्तमान में राजापार्क में रहकर बिल्डिंग निर्माण कार्य की ठेकेदारी करता है। जानकारी के अनुसार उसकी शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी। शादी की बात को लेकर महिला का युवक से विवाद चल रहा था। महिला के दो बेटे हैं।

मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज हुए बयान

पुलिस ने घायल युवक के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए हैं। वहीं, महिला से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न थाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने, मेडिकल रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों का मिलान करने में जुटी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery