Saturday, April, 04,2026

जन्मदिन बना मौत का दिन, पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

जयपुर: राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने वाले पति को गुस्से में उसकी पत्नी ने हथौड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पत्नी ने नाबालिग बेटे की मदद से शव को बोरे में सिलकर ट्रॉली रिक्शा में डालकर करीब 5 किमी दूर एक खाली भूखंड पर ले जाकर फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिस दिन हत्या हुई, उसी दिन मृतक व्यक्ति का जन्मदिन भी था, लेकिन उसी दिन उसकी पत्नी के हाथों उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक 34 वर्षीय युवक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला था, जो खोराबिसल थाना क्षेत्र में रहता था और जयपुर में कचरा बीनकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे मृतक शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से मारपीट करने लगा। लगातार घरेलू हिंसा से तंग आ चुकी पत्नी ने गुस्से में आकर हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। युवक बेहोश होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद पत्नी ने नाबालिग बेटे को भी इस अपराध में शामिल कर लिया। शव को बोरे में सिलने के बाद बेटे की मदद से आधी रात करीब 3 बजे महिला ने खुद ट्रॉली रिक्शा चलाकर शव को एजीएम बाग के पास स्थित निवारू रोड के एक भूखंड तक ले गई। यहां शव को कचरे के ढेर में फेंककर पेट्रोल डाला और आग लगा दी ताकि शव की पहचान न हो सके और साक्ष्य नष्ट हो जाएं।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि शिनाख्त के बाद पत्नी से पूछताछ में वह घबरा गई और हत्या की बात कबूल कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि पति रोजाना शराब पीकर घर आता था और मारपीट करता था। बुधवार रात भी नशे में उसने मारपीट शुरू कर दी, जिसके गुस्से में उसने हथौड़ा मार दिया।

गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंची तो पकड़ी गई महिला

हत्या के बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच वह खोरा बीसल थाने में पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराने लगी। वह आधार कार्ड भी साथ लेकर आई थी। थाने में हेड कांस्टेबल ख्यालीराम को आधार कार्ड देते समय पुलिसकर्मियों ने मृतक की फोटो ग्रुप में देखी और महिला को पहचान लिया। महिला सकपका गई, लेकिन चेहरे पर कोई भाव नहीं आने दिया। पुलिस को यहीं से शक हुआ और पूरा मामला खुल गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery