Tuesday, August, 12,2025

दिनदहाड़े चेन लूटने वाला BBA छात्र अरेस्ट

जयपुर: ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेन स्नैचिंग के एक मामले में बीबीए कर चुके युवक तरुण पारीक (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों की तंगी, स्मैक की लत और पत्नी की रोज रोज की पैसों की मांग से तंग आकर चेन स्नैचिंग शुरू कर दी थी। उसने 23 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी की सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस ने लूटी गई चेन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी तरुण पहले मानसरोवर स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता था, लेकिन नशे की लत के चलते उसकी नौकरी छूट गई। एक महीने पहले हुई शादी के बाद पत्नी की आर्थिक मांगों और नशे के खर्च ने उसे अपराध की ओर धकेल दिया। पूछताछ में सामने आया है कि तरुण ने 9 जुलाई को आदर्श नगर में पहली बार चेन स्नैचिंग की कोशिश की थी, लेकिन लोगों की पिटाई के बाद वह गांव लौट गया। इसके बाद 14 और 19 जुलाई को जवाहर नगर क्षेत्र में दो वारदातों को अंजाम दिया।

छह बदमाशों की गैंग पकड़ी

मानसरोवर थाना पुलिस ने चेन स्नैचर गैंग के 6 बदमाशों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी ओमप्रकाश सैनी उर्फ लहरी के साथ अमजद अंसारी, रमेश, चंदना देवी और ज्वैलर्स दंपती घनश्याम व प्रीति सोनी को गिरफ्तार किया गया है। गैंग से लूटी गई चेन और बाइक बरामद की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery