Thursday, July, 23,2026

ट्रैफिक होगा हाईटेक... खाली होंगे फुटपाथ, सड़कें होंगी स्मार्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने और पैदल यात्रियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेडीए की 96वीं ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड बैठक जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे अधिक जोर फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर रहा। तय किया गया कि फुटपाथ केवल पैदल यात्रियों के लिए होंगे और उन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही एरिया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान (एटीएमपी), एआई आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग, ई-रिक्शा प्रबंधन, फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग और यातायात पुलिस के लिए आधुनिक बूथ विकसित करने सहित कई बड़े फैसले लिए गए। जेडीए की प्रवर्तन शाखा शहरभर में विशेष अभियान चलाकर फुटपाथों और सड़कों से अतिक्रमण हटाएगी। फुटपाथों पर संचालित अवैध डेयरी बूथ हटाए जाएंगे, जबकि आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा बनाए गए रैंप, सीढ़ियां और अन्य अवरोध भी हटाकर राहगीरों के लिए सुरक्षित और बाधारहित फुटपाथ उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में अरविंद पोसवाल (आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल), गौरव सैनी (सचिव, जेडीए), प्रदीप मोहन शर्मा (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात), आनंद शर्मा (उप महानिरीक्षक पुलिस) सहित जयपुर डेयरी, जेसीटीएसएल और रीको आदि के अधिकारी उपस्थित रहे।

एटीएमपी से बदलेंगे शहर के रास्ते

बैठक में एरिया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान (ATMP) लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत कंटीन्यूअस (Continuous) फुटपाथ, ग्रीन मेश फेंस, लो-लेवल लाइटिंग, हरित पट्टियां, जिम उपकरण, साइकिल ट्रैक, बैठने की व्यवस्था और आधुनिक संकेतक विकसित किए जाएंगे। साथ ही उपयुक्त चौराहों पर आकर्षक राउंडअबाउट बनाकर आंतरिक सड़कों को अधिकतम सिग्नल-फ्री बनाने की योजना पर काम होगा, जिससे जाम और प्रतीक्षा समय कम होगा।

मॉल्स की बेसमेंट में अब सिर्फ पार्किंग

बैठक में शहर के प्रमुख मॉल्स की बेसमेंट पार्किंग में हो रहे अवैध व्यावसायिक उपयोग को समाप्त कर उन्हें केवल पार्किंग के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया।

फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे पार्किंग हब

शहर के फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थानों को व्यवस्थित पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्थानों को हेरिटेज लुक, प्लांटर्स, कियोस्क और आकर्षक लाइटिंग के साथ विकसित करने का प्रस्ताव अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

ANPR तकनीक का होगा उपयोग

यातायात प्रबंधन में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर वाहनों के पेंडिंग चालान भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे नियमों के पालन को बढ़ावा मिलेगा।

ई-रिक्शा संचालन के लिए बनेंगे 7 जोन

शहर में संचालित लगभग 50 हजार ई-रिक्शा के संचालन के लिए जयपुर को 7 जोनों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक ई-रिक्शा के क्यूआर कोड में महिलाओं और आमजन की सुरक्षा के लिए SOS अलर्ट सुविधा भी जोड़ी जाएगी।

यातायात पुलिस को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बैठक में यातायात पुलिस के लिए हेरिटेज लुक वाले आधुनिक पुलिस बूथ बनाने को मंजूरी दी गई, जिनमें अलग वॉशरूम सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery