Thursday, January, 29,2026

प्रमोद भसीन का निधन, देहदान कर दिया प्रेरक संदेश

जयपुर: जयपुर शहर के प्रसिद्ध रंगकर्मी और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े प्रमोद भसीन का सोमवार तड़के निधन हो गया। 83 वर्षीय भसीन लंबे समय से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से जयपुर के सांस्कृतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

भसीन ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा रंगमंच और सामाजिक कार्यों को समर्पित किया। उनकी संस्था 'त्रिमूर्ति' ने लंबे समय तक नवोदित रंगकर्मियों को मंच प्रदान किया और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। वे लंबे समय तक जयपुर के रवींद्र मंच की धुरी बने रहे और शहर की रंगमंचीय गतिविधियों को नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में कई कलाकारों ने अपनी पहचान बनाई।

प्रमोद भसीन ने सक्रिय राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 90 के दशक में सांगानेर से चुनाव लड़ा, हालांकि सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद वे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे और जनसरोकारों से जुड़े रहे।  उनकी पहचान केवल एक रंगकर्मी के रूप में नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी रही। परिवार ने उनकी इच्छा के अनुरूप उनकी देह को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय अध्ययन के लिए सौंप दिया। तीसरे की बैठक 3 दिसंबर को महावीर स्कूल में आयोजित होगी।

गहलोत ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं रंगकर्मी प्रमोद भसीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने संदेश में भसीन को सड़क सुरक्षा और समाज सेवा का समर्पित योद्धा बताया। गहलोत ने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय काम किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery