Friday, September, 26,2025

तेजा दशमी और रामदेव जयंती पर आज मंदिरों में भरेगा मेला

जयपुर: जयपुर में मंगलवार को लोक आस्था के दो बड़े पर्व- तेजाजी दशमी और रामदेव जयंती-धूमधाम से मनाए जाएंगे। शहर के तेजाजी और रामदेवजी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। सुबह से देर रात तक पूजन, मेले, भजन संध्या, जागरण और लोक भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। श्रद्धालु तेजाजी और बाबा रामदेव के दर्शन कर ज्योत लेकर घर जाएंगे तथा खीर, पुए, पूड़ी, कच्चा नारियल व अनाज का भोग लगाकर सुख-शांति की प्रार्थना करेंगे। मंदिरों में लोक कलाकार और भोपे पारंपरिक गाथाएं और धार्मिक कथाएं सुनाएंगे। नाहरी का नाका, मानसरोवर, लूनियावास, सोडाला, प्रहलादपुरा सहित कई मंदिरों में विशेष श्रृंगार और भोग के आयोजन होंगे।

हाथोज गांव में दो दिवसीय मेला शुरू

हाथोज गांव में तेजाजी दशमी के दो दिवसीय मेले की शुरुआत सोमवार रात भजन संध्या से हुई। मंगलवार को पंचामृत अभिषेक के बाद गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालु दंडवत प्रणाम कर मनौतियां मांगेंगे। सांगानेर, गोनेर रोड, मुहाना, अंबावाड़ी, झोटवाड़ा जैसे कई क्षेत्रों में भी मेलों की धूम रहेगी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लोक देवता रामदेवजी और तेजाजी का जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों लोकदेवताओं ने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और समरसता का संदेश देने का कार्य किया। उन्होंने तेजाजी के गो-रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास व संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery