Tuesday, June, 09,2026

AIC रेजीडेंसी में 13वीं मंजिल से गिरकर नाबालिग छात्रा की मौत

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक 13 मंजिला अपार्टमेंट के पोर्च की छत पर शनिवार सुबह 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा शुक्रवार शाम साइकिलिंग के लिए घर से निकली थी और रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है और मामले की जांच हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से की जा रही है। पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे साइ‌किल लेकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और आस-पास के इलाकों में खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर रात करीब 10:30 बजे थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। परिजन और रिश्तेदार देर रात तक तलाश में जुटे रहे, लेकिन छात्रा का पता नहीं चला।

लहूलुहान हालत में मिला शव

शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि एआईएस रेजीडेंसी के पोर्च की छत पर एक लड़की का लहूलुहान शव पड़ा है। पोर्च के नीचे गाड़िया खड़ी की जाती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान की पुष्टि की कि शव लापता छात्रा का ही है। जांच के दौरान छत पर उसकी चप्पल और चश्मा भी बरामद हुआ। सूचना पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव का आरयूएचएस अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

एक युवक पर आरोप

मृतका के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी को साइक्लिंग के दौरान अगवा किया गया और फिर अपार्टमेंट में लाकर हत्या की गई। परिजनों का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद आरोपी उसे अंदर कैसे लेकर आए। परिजनों ने रिपोर्ट में एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

मर्डर और सुसाइड दोनों एंगल से जांच

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा एंट्री गेट की बजाय एग्जिट गेट से अपार्टमेंट परिसर में दाखिल हुई थी। इसके बाद वह सीढ़ियों के रास्ते 13वीं मंजिल तक पहुंची, जहां से नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है। छत पर चप्पल और चश्मा मिलने के आधार पर आत्महत्या की संभावना भी जांच में शामिल की गई है। वहीं पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने पूरे अपार्टमेंट परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा अंदर कैसे पहुंची और अंतिम समय में उसके साथ क्या हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery