Saturday, June, 06,2026

पानी से भरी पत्थर की खदान में डूबने से युवक की मौत

जयपुर: जयपुर जिले में पत्थर की खदान में डूबने से रविवार दोपहर एक युवक की मौत हो गई। पत्थर की खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान तैरते समय सांस फूलने से वह डूब गया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से करीब डेढ़ घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को आरयूएचएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

एसीपी (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अनुज (18) पुत्र लालाराम प्रजापत निवासी गांव दांतली, शिवदासपुरा के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 11 बजे घर से गांव में मौजूद पत्थर की खदान में भरे पानी में दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। अनुज को तैरना आता था, इसलिए
वह पानी में उतर गया, जबकि उसके दोनों दोस्त पास बैठकर उसे देख रहे थे। पानी में तैरते हुए वह बीच तक पहुंच गया। वहां से किनारे की ओर लौटने के दौरान उसकी सांस फूल गई और वह डूब गया। साथियों ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया और भागकर परिजनों को सूचना दी।

दोपहर करीब 12:30 बजे परिजनों की सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अनुज का पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की 8 सदस्यीय टीम दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 100 फीट लंबी, 80 फीट चौड़ी और 25 फीट गहरी खदान से अनुज का शव निकाला गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery