Thursday, October, 29,2026

प्रदेश में शुरू होगी सोडियम-आयन बैटरी परियोजना

जयपुर: राजस्थान में बिजली की अधिकतम मांग के समय निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और रूफटॉप सोलर से उत्पादित ऊर्जा का बेहतर उपयोग करने के लिए देश की पहली वितरण ट्रांसफॉर्मर स्तर की सोडियम-आयन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की पायलट परियोजना शुरू होगी। जयपुर डिस्कॉम और ग्लोबल एनर्जी एलायंस फॉर पीपल एंड प्लैनेट ने बुधवार को 10वीं डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट-2026 के दूसरे दिन इस परियोजना के लिए प्रस्ताव आमंत्रण जारी किया। जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में के. एल. सैनी स्टेडियम में विकसित होने वाली इस परियोजना की क्षमता 250 किलोवाट/250 किलोवाट-घंटा होगी। डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट में विशेषज्ञों ने सौर ऊर्जा के बढ़ते विस्तार के साथ ग्रिड प्रबंधन, बैटरी स्टोरेज, स्मार्ट मीटरिंग और पीक डिमांड नियंत्रण पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने कहा कि ऊर्जा भंडारण और डिजिटल तकनीकों का समन्वित उपयोग उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति देने में सहायक हो सकता है।

आपूर्ति प्रबंधन के लिए होगा आकलन

शासन सचिव ऊर्जा एवं राजस्थान डिस्कॉम्स की अध्यक्ष आरती डोगरा ने बताया कि परियोजना के माध्यम से यह आकलन किया जाएगा कि वितरण ट्रांसफॉर्मर के नजदीक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली स्थापित करने से बिजली की अधिकतम स्थानीय मांग के दौरान आपूर्ति प्रबंधन में कितनी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही दिन में रूफटॉप सोलर से उत्पादित अतिरिक्त बिजली को स्टोर कर जरूरत के समय इस्तेमाल करने की संभावनाएं भी परखी जाएंगी। इस पायलट प्रोजेक्ट में सोडियम-आयन तकनीक की उपयोगिता का परीक्षण होगा।

डिस्कॉम उपलब्ध कराएगा संसाधन

परियोजना के लिए जयपुर डिस्कॉम स्थान, तकनीकी कार्मिक और संचालन से जुड़े आंकड़े उपलब्ध कराएगा। जी-एप प्रणाली के डिजाइन, तकनीकी सहयोग और डिस्कॉम के अभियंताओं के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेगा। डोगरा ने कहा कि बिजली की मांग बढ़ने का शुरुआती असर वितरण ट्रांसफॉर्मर पर दिखाई देता है। यह परियोजना वितरण नेटवर्क की दक्षता बढ़ाने और जलवायु परिस्थितियों में नई तकनीक की प्रभावशीलता परखने का अवसर देगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery