Saturday, July, 25,2026

पैसों के विवाद में महिला की हत्या, पड़ोसी के घर फेंका शव

जयपुर: शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। शिनाख्त होने के बाद शाम को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

इधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारे की पहचान कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र सामने वाले घर में ही रहता था। मंगलवार सुबह परशुराम पार्क के पास सुभाष कॉलोनी में कॉन्ट्रेक्टर सूरज प्रकाश के घर के आंगन में कोई व्यक्ति शव फेंक गया। शव कंबल में लिपटा और प्लास्टिक के कट्टे में रखा था। इस घर के एक फ्लोर पर कॉन्ट्रेक्टर की पत्नी मुन्नी देवी व बच्चे रहते हैं और बाकी दो फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। मुन्नी देवी ने सुबह जल्द ही बोरे को देख लिया, लेकिन किराएदारों का पार्सल समझकर वापस सो गए। साढ़े 8 बने किराएदार उठा और बताया कि उसका कोई पार्सल नहीं आना था। इसके बाद बोरे को देखा तो लाश मिली।

दीवार से सिर भिड़ाकर की हत्या

दो साल पहले महिला आरोपी जितेन्द्र के संपर्क में आई थी। रविवार दोपहर में आरोपी ने महिला को घर बुलाया। जहां पर पैसे के विवाद को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो आरोपी ने दीवार से सिर भिड़ाकर महिला को मार दिया और पहचान छिपाने के लिए धारदार हथियार से चेहरा व सिर कुचल दिया। महिला की मौत होने के बाद शव को कमरे में ही छोड़ दिया। सोमवार को दिन में शव को कंबल में लपेटा और प्लास्टिक कट्टे में बांध दिया। इसके बाद रात करीब ढाई बजे शव को लेकर घर से बाहर निकला और 100 मीटर दूर कॉन्ट्रेक्टर के घर का गेट खुला दिखा तो उसमें फेंककर भाग गया। इसके बाद पानी डालकर मकान की सफाई कर दी और खून से सने कपड़े अमानीशाह नाले में फेंक आया।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

लाश मिलने के बाद साढ़े 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डॉग स्क्वायड की मदद से करीब 3 घंटे में संदिग्ध पड़ोसी को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया। आरोपी जितेन्द्र सिंह पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए
अलग-अलग बातें बोलता रहा हैं, लेकिन तब तक एक फुटेज सामने आ गया और सख्ती करते ही उसने जुर्म कबूल कर लिया। शव की शिनाख्त तेलीपाड़ा निवासी 50 वर्षीय एक महिला के रुप में हुई, जो पिछले 10 साल से पति से अलग रहती थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery