Saturday, April, 18,2026

आदर्श यातायात पथ बनेगा टोंक रोड

जयपुर: जिला प्रशासन अप्रैल से तीन माह का सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाएगा। इस दौरान सड़कों की मरम्मत, सीवरेज मैनहॉल की मरम्मत, ट्रैफिक साइनेज, जेब्रा क्रॉसिंग, डिवाइडर और ट्रैफिक लाइट्स की मरम्मत सहित कई सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे। साथ ही, ओवरलोडिंग, हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, मोबाइल फोन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने शुक्रवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जयपुर में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की।

संदेश नायक ने कहा कि जयपुर राजधानी होने के साथ साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां आने वाले नागरिकों और देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मिलकर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित और दुर्घटना रहित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बताया कि यादगार अजमेरी गेट से सांगानेर तक टोंक रोड को आदर्श यातायात पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में जेडीए, नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी सहित सभी एजेंसियां मिलकर कार्य करेंगी।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery