Monday, June, 01,2026

फिल्मी स्टाइल में हुड़दंग करने वाले 4 बदमाशों को दबोचा

जयपुर: राजधानी जयपुर के पत्रकार कॉलोनी इलाके में आधी रात सड़क पर फिल्मी अंदाज में रोड रेज और स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। नीमड़ी वाले बालाजी मंदिर के पास मुख्य सड़क पर दो गाड़ियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। काली फिल्म लगी थार और स्विफ्ट कार में सवार युवकों ने एक-दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क पर तेज रफ्तार में स्टंट किए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के युवकों ने लाठी-सरियों और पत्थरों से वाहनों पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। सड़क पर मचे इस हुड़दंग से राहगीरों में दहशत फैल गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर चार बदमाशों को दबोच लिया। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विकास, महेश, लेखराज निवासी पीपलू (टोंक) और लोकेश निवासी निवाई (टोंक) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो थार और एक स्विफ्ट कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार यह घटना 24 मई की रात की है। स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि पत्रकार चौराहे के पास कई गाड़ियों में सवार युवक हुड़दंग और झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 8 से 10 गाड़ियों में आए युवक एक-दूसरे का पीछा करते हुए स्टंटबाजी और पत्थरबाजी कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि टोंक से आए ये युवक पॉश इलाकों में स्टंटबाजी और रोड रेज की घटनाओं में सक्रिय हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery