Sunday, February, 22,2026

खाना खाने निकले दो दोस्तों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

जयपुर: झोटवाड़ा इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही ने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक महज नौ घंटे में चार निर्दोष लोगों की जान ले ली। एक तरफ बेकाबू स्कॉर्पियो ने दो युवकों को रौंदकर मौत के घाट उतारा तो दूसरी तरफ शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने रॉन्ग साइड ट्रैक्टर दौड़ाते हुए एक महिला और एक मजदूर को कुचल डाला। पहला हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे महाराणा प्रताप स्कूल चौराहे के पास हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो दौड़ाकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मोहित शर्मा (23) और वीरेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। मोहित नीमकाथाना (सीकर) का रहने वाला था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वीरेंद्र कुम्हेर (भरतपुर) का निवासी था और अपोलो फॉर्मेसी कंपनी में नौकरी करता था। दोनों पांच्यावाला सिरसी रोड पर एक ही मकान में किराए पर रहते थे। रात में स्कूटी से खाना खाने निकले थे। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) के एसएचओ रामकृपाल मीणा ने बताया कि मोहित के पिता कमलेश कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस फरार ड्राइवर और स्कॉर्पियो की तलाश में जुटी है।

रॉन्ग साइड ट्रैक्टर का कहर, छीनी दो जिंदगियां

सोमवार रात को हुए हादसे के बाद मात्र नौ घंटे बाद करीब एक किलोमीटर दूर खिरणी फाटक स्थित गणेश मंदिर के पास मंगलवार सुबह 9:15 बजे रॉन्ग साइड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़ी 59 वर्षीय कौशल्या देवी और 35 वर्षीय आदित्य नागवंशी को कुचल डाला। कौशल्या सीता विहार की रहने वाली थीं और सूट खरीदने आई थीं। आदित्य गणेश नगर नींदड़ का मजदूर था, जो पैदल जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मौके पर ही लहूलुहान हो गए। लोगों ने घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर ड्राइवर सुधीर (45), मध्य प्रदेश का निवासी, शराब के नशे में था। टक्कर मारने के बाद वह ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery