Wednesday, March, 18,2026

दो सड़क हादसों में तीन की मौत

जयपुर: जयपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के भदाला कट के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड सरकारी शिक्षक और उनके वकील बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ साल का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान सत्यनारायण सैनी (68) और उनके बेटे विजेंद्र सैनी (45) के रूप में हुई है। दोनों चौमूं कस्बे के वार्ड नंबर 1 के निवासी थे। विजेंद्र के एक बेटा और एक बेटी हैं। वह चार भाइयों में से एक थे। पुलिस ने बताया कि तीनों जलवे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चौमूं से स्कूटी पर श्रीमाधोपुर जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना
दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सत्यनारायण और विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चे मनवीर को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मौके से थार गाड़ी जब्त कर ली है, लेकिन चालक और उसमें सवार लोग हादसे के बाद फरार हो गए।

स्कॉर्पियो ने पैदल यात्री को कुचला

वीकेआई इलाके में एक और सड़क हादसा हुआ। ओवरस्पीड स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो और उसका चालक भी फरार हो गए। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) के हेड कांस्टेबल महावीर ने बताया कि मृतक की पहचान करौली जिले के हिंडौन सिटी निवासी मनोज कुमार अग्रवाल (51) पुत्र बद्री प्रसाद के रूप में हुई है। वह मुरलीपुरा रोड नंबर-2 पर किराए के मकान में रहकर नमकीन सप्लाई का टैंपो चलाता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery