Monday, April, 06,2026

पिंकसिटी में बनेगा भव्य 'राजस्थान मंडपम'... खर्च होंगे 5815 करोड़

जयपुर: पिंकसिटी जयपुर अब जल्द ही वैश्विक पटल पर एक नई पहचान के साथ उभरने वाला है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना 'राजस्थान मंडपम' का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस अहम प्रोजेक्ट का काम अप्रैल 2026 से शुरू होगा और इसे जुलाई 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के तहत बीटू बाईपास की कुल 89.05 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जाएगा, जबकि कुल निर्मित क्षेत्र करीब 94.53 लाख वर्ग फीट (9,453,382.48 स्क्वायर फीट) होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 5,815.56 करोड़ रखी गई है। यह केंद्र केवल एक इमारत नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध वास्तुकला विरासत और भविष्य की आधुनिक तकनीक का एक बेजोड़ मेल होगा। 'विरासत से विकास' के ध्येय वाक्य के साथ यह प्रोजेक्ट पर्यटन, व्यापार और वैश्विक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिष्ठित स्थल के रूप में परिकल्पित किया गया है।

7000 दर्शकों की क्षमता वाला भव्य 'पद्म मंडप'

कन्वेंशन सेंटर के भीतर विभिन्न बड़े आयोजनों के लिए विशाल हॉलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें सबसे प्रमुख 'पद्म मंडप' है, जिसमें एक साथ 7000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसके अलावा 'स्वर्ण मंडप' (2500 सीट), 'ब्रह्मा मंडप' (1250 सीट) और 'तुलसी मंडप' (1500 सीट) जैसे भव्य हॉल अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किए जा रहे हैं। सेंटर में समिट रूम, मीडिया सेंटर, हेड ऑफ स्टेट लाउंज और द्विपक्षीय बैठकों के लिए विशेष कक्षों की भी व्यवस्था होगी।

9 क्षेत्रों की झलक और आधुनिक स्थापत्य

राजस्थान मंडपम का मुख्य आकर्षण इसके प्रवेश द्वार होंगे। 'विरासत अक्ष' पर बने पूर्व और पश्चिम प्रवेश द्वार पत्थर से निर्मित किए जा रहे है, जो राजस्थान के 9 विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों-ढूंढाड़, मारवाड़, मेवाड़, वागड़, गोडवाड़, शेखावाटी, ब्रज, अजमेर और हाड़ौती की मेहराबों को दर्शाएंगे। वहीं, 'विकास अक्ष' पर उत्तर और दक्षिण प्रवेश द्वार अत्याधुनिक 'टेलीस्कोपिक ग्लास मेहराब' से सुसज्जित होंगे, जो राज्य की आधुनिक प्रगति का प्रतीक होंगे।

व्यापार और निवेश का नया केंद्र

मंडपम परिसर में केवल सम्मेलन केंद्र ही नहीं, बल्कि एक पूरा इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है।

एक्सपो सेंटरः राजस्थान के रेतीले धोरों की थीम पर आधारित, यह सेंटर प्रदर्शनियों के लिए विश्वस्तरीय स्थान प्रदान करेगा।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर: यहां 11 मंजिला तीन अलग-अलग ब्लॉक (वेस्ट, ईस्ट और नॉर्थ) बनाए जाएंगे, जो रिटेल मॉल, आईटी और फिनटेक कंपनियों के लिए आधुनिक ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराएंगे।

फिनटेक प्लाजा और कॉर्पोरेट पार्कः स्टार्टअप्स और वित्तीय संस्थानों के लिए समर्पित ये क्षेत्र नवाचार और व्यापारिक गतिविधियों को गति देंगे।

होटल और रेजिडेंसः आगंतुकों के लिए 1000 कमरों वाला फाइव स्टार होटल और लग्जरी 'द्विग्स' रेजिडेंस की सुविधा भी परिसर में उपलब्ध होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery