Saturday, April, 19,2025

नगरवासियों ने जगह-जगह उतारी प्रेमभाया की आरती प्रेमभाया की भक्ति में डूबे शहरवासी

जयपुर: प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से चल रहे महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को नगर संकीर्तन निकाला गया। ढोल-मंजीरे की धुनों पर भक्तों ने युगल सरकार की लिखित रचनाओं को गाकर उनकी महिमा का गुणगान किया। नगर संकीर्तन युगल कुटीर से रवाना होकर जयलाल मुंशी का रास्ता, जाट के कुएं का रास्ता, गोपीनाथ जी का मंदिर, बारह भाइयों का चौराहा, नाहरगढ़ रोड, चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, गोपाल जी का रास्ता, लाल जी सांड का रास्ता, अजायबघर का रास्ता, खूंटेटों का रास्ता, खेजड़ों का रास्ता और खजाने वालों के रास्ते होते हुए सुबह 7 बजे युगल कुटीर पहुंचकर पूर्ण हुआ। 

नगरवासियों ने जगह-जगह प्रेमभाया की आरती उतारी और पुष्पवर्षा की। इसके पहले त्रि दिवसीय भक्ति संगीत समारोह में तीसरे दिन महिला मंडलों ने भजन संध्या में समां बांधा। प्रेमभाया सरकार का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। संकीर्तन के शुभारंभ पर दीपक शर्मा ने 'भजो राधे गोविंद भजो राधे' भजन गाया। चेतन गहलोत ने 'घनश्याम म्हारा हिवड़ा में रम जाओ घी घनश्याम', अभिषेक साहू ने 'कद आवोला कन्हैया म्हारे द्वार', 'मैं ठाडुं न्हालू बाठडली', नितिन शर्मा ने 'थाकी राधा पुकारे, म्हारे द्वार आओ सा' सहित अन्य गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery