Tuesday, February, 10,2026

ओवर-स्पीड कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को रौंदा, मौत

जयपुर: जयपुर में ओवर-स्पीड कार ने शनिवार रात दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में पैदल घर लौट रहे दोनों युवकों की मौत हो गई। टक्कर मारकर भागने के दौरान कार सवार सामने से आ रही गाड़ी में जा घुसा। हरमाड़ा थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 थानाधिकारी उदय सिंह यादव ने बताया कि हादसे में बिरदीचंद्र शर्मा (40), निवासी दूतो की ढाणी, कालाडेरा और राहुल मीणा (19), निवासी माचड़ा, हरमाड़ा की मौत हो गई। लोहा मंडी में बालाजी धर्मकांटे के पास बिरदीचंद्र की मिठाई की दुकान है, जबकि राहुल मीणा बजरी के काम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दो वर्ष पहले राहुल के पिता की भी बीमारी से मौत हो चुकी थी।

घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे बिरदीचंद्र ने दुकान बंद की। इसके बाद वह राहुल मीणा के साथ सर्विस लेन से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान नींदड़ मोड़ से लोहा मंडी की ओर आ रही ओवर-स्पीड स्विफ्ट कार ने दोनों को टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे के बाद भागने की कोशिश में स्विफ्ट कार सामने से आ रही ब्रेजा गाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक मौके पर क्षतिग्रस्त कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ब्लैक थार का आतंक, चार कारों को टक्कर मार किया क्षतिग्रस्त

जयपुर में शनिवार दोपहर ब्लैक थार जीप से जमकर आतंक मचाने का मामला सामने आया है। ब्लैक थार जीप ने शिप्रापथ थाना क्षेत्र के मध्यम मार्ग पर खड़ी चार कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। रोकने का प्रयास करने पर जीप सवार युवकों ने लोगों पर थार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर थार जीप और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिप्रापथ थाने में तैनात एसआई देवेंद्र सिंह शनिवार दोपहर गश्त पर थे। इसी दौरान वे मध्यम मार्ग स्थित सेक्टर-11 पहुंचे, जहां विजय पथ पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा मिले। पूछताछ में सामने आया कि ब्लैक रंग की थार जीप में सवार कुछ युवकों ने कॉलोनी में ओवर-स्पीड वाहन दौड़ाया। कॉलोनी की संकरी गलियों में तेज रफ्तार से दौड़ती थार ने घरों के बाहर खड़ी चार कारों को टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और जीप सवारों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान चालक ने जीप चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे लोग साइड में हटकर बाल-बाल बचे। इसके बाद चालक ओवर स्पीड में थार लेकर मौके से फरार हो गया।

ट्रेन की चपेट में आने से कोचिंग छात्रा की मौत

जयपुर में रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक कोचिंग छात्रा की मौत हो गई। वह घर से सामान लेने के लिए निकली थी। रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। महेश नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि मृतका सीमा महावर (28) पुत्री जगदीश महावर पृथ्वीपुरा, तूंगा की रहने वाली थी। सीमा महेश नगर के ए-ब्लॉक में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसी मकान में उसका भाई भी रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सीमा बाजार से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। अर्जुन नगर रेलवे फाटक के पास उसने शॉर्टकट लेते हुए रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई और उसका पैर कटकर दूर जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery