Friday, December, 26,2025

एक लाख के बदले मिलते थे तीन लाख रुपए के जाली नोट

जयपुर: जयपुर के चित्रकूट इलाके में जाली नोटों की सप्लाई के मामले में पुलिस की कार्रवाई का दायरा बढ़ता जा रहा है। सीएसटी से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद यह जांच अब नागौर तक पहुंच गई है। जयपुर पुलिस की सूचना पर नागौर पुलिस ने तीन बदमाशों को 86,500 रुपए के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ नागौर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले रविवार रात जयपुर पुलिस ने चित्रकूट इलाके में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 2.90 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गए थे। पूछताछ में सामने आया कि यह संगठित गिरोह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जाली नोट मंगवाकर जयपुर सहित कई जिलों में इनकी सप्लाई कर रहा था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह एक लाख रुपए के बदले तीन लाख रुपए के जाली नोट देता था। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि रविवार देर शाम सीएसटी को सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को फ्लैट से और दूसरे को चलती कार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद चौधरी निवासी सुनेल, झालावाड़ और देवेश फांडा निवासी सेक्टर-8, चित्रकूट के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि गोविंद चौधरी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से जाली नोट लाकर स्थानीय मांग के अनुसार सप्लाई करता था।

दो लाख के नोट भेजे थे नागौर

पुलिस के अनुसार, इस बार आई खेप में से दो लाख रुपए के जाली नोट नागौर के अजय राठौड़ को भेजे गए थे। इनमें से एक लाख रुपए के जाली नोट उसने लौटा दिए थे। जयपुर पुलिस से मिली जानकारी के बाद नागौर पुलिस ने अजय राठौड़, अशोक और जगदीश को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 86,500 रुपए के जाली नोट बरामद हुए। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, जाली नोटों की सप्लाई चैन और अब तक किए गए लेन-देन को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery