Saturday, June, 06,2026

गाने व पटाखों के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

जयपुर: कालवाड़ थाना इलाके में आपसी विवाद के चलते एक युवक की पड़ोसियों ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घायल युवक को परिजनों ने एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विनोद कुमार योगी (25) छत्रपति शिवाजी नगर, कालवाड़ का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आधा दर्जन पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीपी झोटवाड़ा आलोक सैनी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे विनोद अपनी कार लेकर घर के पास पहुंचा और तेज आवाज में गाने बजा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में एक आयोजन चल रहा था, जहां पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर विनोद पाइप लेकर कार से नीचे उतरा, जिसके बाद मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने उससे पाइप छीनकर मारपीट की। इसी दौरान किसी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था, जिसकी रिपोर्ट कालवाड़ थाने में दर्ज है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery