Sunday, July, 26,2026

नशे में ड्राइविंग पर 18 हजार तक जुर्माना, नियम तोड़ने पर सख्ती

जयपुर: राजधानी में यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं है। जयपुर महानगर प्रथम की मोबाइल कोर्ट ने नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-13 व 14 के पीठासीन अधिकारी रोहित शर्मा और हिमांशु चावला के नेतृत्व में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

अभियोजन अधिकारियों संदीप कुमार मूंड और मोहन शर्मा के अनुसार दोषसिद्धि के बाद मामलों में अधिकतम अभियोजन व्यय लगाया जा रहा है ताकि लोगों को कठोर संदेश मिल सके। गंभीर मामलों, खासकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष सख्ती बरती जा रही है। हाल में न्यायालय जेएम 13 ने राजेश और रामअवतार पर 18-18 हजार रुपए का अभियोजन व्यय लगाया। वहीं जेएम 14 ने रतिराम गुर्जर पर 14 हजार और सुधीर शर्मा पर 15 हजार रुपए का व्यय आरोपित किया।

बस जब्त, यात्रियों को दूसरे वाहनों से भेजा

चैकिंग के दौरान एक बस को नियम उल्लंघन करते पाया गया, जिसके बाद मोबाइल कोर्ट ने बस को मौके पर ही जब्त कर लिया। हालांकि यात्रियों की सुविधा देखते हुए उन्हें सुरक्षित उतारकर आगे की यात्रा के लिए अन्य साधन उपलब्ध करवाए गए।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery