Monday, March, 16,2026

मेट्रो का दायरा बढ़ाने की तैयारी 2027 तक तैयार होगा नया ट्रैक

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को जयपुर मेट्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो की विस्तार योजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक परिवहन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फेज-2 को जल्द ही केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही, फेज-1डी के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कर वर्ष 2027 तक इसकी शुरुआत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह निरीक्षण जयपुर मेट्रो की प्रगति, सुरक्षा और तकनीकी उत्कृष्टता की समीक्षा के लिए किया गया। इसमें प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग डॉ. देवाशीष पृष्टी और जयपुर मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि जयपुर मेट्रो के फेज-2 विस्तार को लेकर केंद्र सरकार के साथ दो दौर की विस्तृत चर्चा हो चुकी है। जयपुर मेट्रो के सीएमडी वैभव गालरिया ने इस परियोजना की विस्तृत प्रस्तुति दी है। मुख्यमंत्री स्तर पर भी इस प्रोजेक्ट को दो बार संज्ञान में लिया गया है, जिससे योजना पर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच लगातार संवाद जारी है। मुख्य सचिव ने विश्वास जताया कि फेज-2 की स्वीकृति शीघ्र मिल जाएगी। इससे जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। यह विस्तार शहर की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक तकनीक का समावेश करेगा।

यात्रा का प्रत्यक्ष अनुभव लिया

सीएस ने मानसरोवर से छोटी चौपड़ स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा कर परिचालन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। छोटी चौपड़ स्टेशन की कला दीर्घा में प्रदर्शित मूर्तिकला, रागमाला चित्रावली, खुदाई में प्राप्त ऐतिहासिक कुंड, गोमुख और अन्य पुरातात्विक अवशेषों की सराहना की। उन्होंने स्टेशन नियंत्रक कक्ष, यात्री सुविधाओं और रखरखाव प्रणाली का निरीक्षण किया। मेट्रो ने गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास का सफल उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह संरक्षण मेट्रो को केवल परिवहन का साधन ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन का माध्यम भी बनाता है।

2027 तक फेज-1डी शुरू करने का लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने फेज-1डी (मानसरोवर से 200 फीट बाईपास, अजमेर रोड चौराहा) के निर्माण कार्यों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण, संरचनात्मक मानकों और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की सराहना की। निदेशक (कंपनी मामलात) महेश कुमार भुराड़िया और निदेशक (परियोजना एवं परिचालन तथा प्रणाली) ओम प्रकाश ने परियोजना की वर्तमान स्थिति और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि यह परियोजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और 2027 तक फेज-1डी की शुरुआत हो जाएगी। इस विस्तार से यात्रियों को अधिक सुविधाजनक रूट उपलब्ध होगे, जिससे शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी।

'मेट्रो चौपाल' शुरू करने का दिया सुझाव

आमजन की यात्रा को सुगम बनाने के लिए मुख्य सचिव ने रेलवे की तर्ज पर 'मेट्रो चौपाल' शुरू करने का सुझाव दिया। इससे यात्रियों की शिकायतें और सुझाव सीधे सुने जा सकेंगे। उन्होंने जयपुर मेट्रो कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना सुरक्षित, सुगम और विश्वस्तरीय परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेट्रो विस्तार से जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और सशक्त होगी, जो शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

मॉनिटरिंग की सराहना

मानसरोवर डिपो स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने मेट्रो की परिचालन प्रणाली, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो के रखरखाव, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की है, जो इसे विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली बनाती हैं। टनल निरीक्षण के दौरान आपातकालीन क्रॉस-पैसेज की संरचना और विशेषताओं की जानकारी ली। निदेशक (वित्त) सुनील ढाका और पुलिस उपायुक्त जयपुर मेट्रो सुशील सहित अन्य अधिकारियों ने सहयोग किया। मुख्य सचिव ने यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परिवहन सुरक्षित और सुगम बना रहे।
-

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery