Saturday, December, 27,2025

तेज रफ्तार कार ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को उड़ाया, सात घायल

जयपुर: मानसरोवर वीटी रोड पर मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे न्यू सांगानेर रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बच्चों से भरी निजी स्कूल वैन के ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन हवा में उछलकर करीब 50 फीट दूर जाकर पलट गई, जबकि कार लगभग 100 मीटर दूर जाकर रुकी।

हादसे में स्कूल वैन में सवार 6 बच्चे और चालक घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन चालक के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बच्चे परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। इस संबंध में घायल एक बच्ची के ताऊ ने दुर्घटना थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज कराई है। खास बात यह रही कि एफआईआर में परिजनों ने स्कूल का नाम दर्ज नहीं कराया है कि बच्ची किस स्कूल में पढ़ती है। हालांकि बताया जा रहा है कि सभी बच्चे सेंट एंसलम स्कूल के छात्र थे, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery