Wednesday, September, 09,2026

चोर पकड़ने की जल्दबाजी में पुलिस ने उठा ली सही बाइक!

जयपुर: थाना चोर पकड़ने की जल्दबाजी में पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। महेश नगर पुलिस पर आरोप है कि मानसरोवर में एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी की समझकर पिकअप में उठा लिया गया और बाद में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर सुल्तान नगर रोड की झाड़ियों से बरामद दिखा दिया। पीड़ित ने CCTV फुटेज में बाइक को पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति द्वारा पिकअप में ले जाने का दावा किया है। मामला मानसरोवर के गुर्जर की थड़ी शांति नगर-ए निवासी राजेन्द्र शर्मा की बाइक से जुड़ा है। राजेन्द्र के अनुसार 2 सितंबर को उन्होंने बाइक घर के बाहर खड़ी की और चाचा ससुर से मिलने अस्पताल चले गए। अगले दिन सुबह बाइक गायब मिली। CCTV खंगालने पर दो लोग बाइक पर आते दिखाई दिए। उनके साथ पिकअप थी। बाइक सवारों में एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में था। इसके बाद पिकअप में बाइक लादकर ले जाई गई।

शिकायत के बाद महेश नगर थाने पहुंचा मामला

राजेन्द्र ने मानसरोवर थाने पहुंचकर पुलिस को CCTV फुटेज दिखाए और पुलिस वर्दी में बाइक ले जाने की शिकायत की। बाद में सुबह करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में भी शिकायत दर्ज कराई। दोपहर करीब 12 बजे मानसरोवर पुलिस ने उन्हें महेश नगर थाने बुलाया। वहां पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर बताया कि रात में चोर पकड़े गए थे और गलतफहमी में उनकी बाइक उठा ली गई। पीड़ित के अनुसार पुलिस ने यह भी कहा कि बाइक को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद दिखाकर FIR में दर्ज कर दिया गया है। उसे अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराने और फिर कोर्ट से रिलीज करवाने की सलाह दी गई। राजेन्द्र ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery